भाजपा ने संगठन दिवस पर चलाया सदस्यता अभियान

भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छह जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस के अवसर पर करेंगे। इसी कड़ी में भाजपा पूरे भारतवर्ष में सदस्यता अभियान चला अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jul 2019 08:55 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jul 2019 08:55 AM (IST)
भाजपा ने संगठन दिवस पर चलाया सदस्यता अभियान
भाजपा ने संगठन दिवस पर चलाया सदस्यता अभियान

संस. गुहला चीका : भाजपा के संगठन पर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छह जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस के अवसर पर करेंगे। इसी कड़ी में भाजपा पूरे भारतवर्ष में सदस्यता अभियान चला अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेगी। जिला कैथल के सह संयोजक देवेंद्र हंस ने बताया कि 7 जुलाई को जिला स्तर पर सदस्यता अभियान के कार्यक्रम किए जाएंगे। बताया कि 6 जुलाई को गुहला मंडल, कांगथली मंडल व सीवन मंडल कि बैठक भी ली जाएगी। हंस ने बताया कि तीनों मंडलों की बैठक में सदस्यता प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ प्रमुख व पार्टी के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता हर एक बूथ तक जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

-----------

फोटो नं. 29

ज्ञानदीप स्कूल के छात्रों का हरियाणा साइंस टैलेंट सर्च स्कीम में चयन

संस. गुहला-चीका : ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल चीका के छात्रों का हरियाणा साइंस टैलेंट सर्च स्कीम में चयन हुआ है। स्कूल प्रधानाचार्या सुमन लता गोयल ने बताया कि छात्रा पल्लवी वर्मा, दीपांशु व ज्योति शर्मा ने यह छात्रवृति प्राप्त करके सभी को गौरवान्वित किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रबंधक परमानंद गोयल ने सभी छात्रों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाली छात्राओं को आज स्कूल स्टाफ के सदस्यों ने मिठाई खिला बधाई दी है। प्रधानाचार्या ने कहा कि अन्य छात्राओं को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और भविष्य में ऐसे परिणाम के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।

chat bot
आपका साथी