जींद उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की होगी जीत : राव सुरेंद्र ¨सह

जींद उपचुनाव को लेकर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ब्राह्मण धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राव सुरेंद्र ¨सह ने की। राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास जींद विधानसभा से कोई उम्मीदवार नहीं था जो रणदीप सुरजेवाला को प्रत्याशी बनाकर भेजा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 11:00 PM (IST)
जींद उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी  की होगी जीत : राव सुरेंद्र ¨सह
जींद उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की होगी जीत : राव सुरेंद्र ¨सह

जागरण संवाददाता, कैथल :

जींद उपचुनाव को लेकर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ब्राह्मण धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राव सुरेंद्र ¨सह ने की। राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास जींद विधानसभा से कोई उम्मीदवार नहीं था जो रणदीप सुरजेवाला को प्रत्याशी बनाकर भेजा गया। यहां से विधायक रहते हुए उन्होंने विधानसभा में हलके के लोगों की कोई आवाज नहीं उठाई। पंजाब चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में पंजाब के लिए पानी की बात करने वाले नेता हरियाणा का क्या भला करेंगे।

उन्होंने जींद उप चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई। कहा कि जींद में पहुंचकर चुनाव को लेकर लोगों से संपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जीतवाने का काम करें, जो भी रिश्तेदार व जानकार संपर्क में हो सभी को भाजपा के पक्ष में करते हुए चुनाव में जीत दिलवाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से आज हर वर्ग को फायदा हो रहा है। कांग्रेस व इनेलो ने केवल प्रदेश का लूटने का काम किया है। अब जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

इस अवसर पर महिला ¨वग की प्रधान ज्योति सैनी, रामलाल आर्य, बंसीलाल, कृष्ण, सुरजीत, विक्की शर्मा, पार्षद गोपाल सैनी, विनोद सोनी, प्रवीण शर्मा, प्रवीण ¨सगला, वरुण मित्तल, दीपक शर्मा, हरिचंद जांगड़ा मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी