निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए हुआ है भाजपा और जजपा का गठबंधन

रोहतक के पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा और जजपा गठबंधन के अंदर आपसी कलह जारी है। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज विभिन्न मामलों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से नाराज हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jan 2020 09:42 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jan 2020 09:42 AM (IST)
निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए हुआ है  भाजपा और जजपा का गठबंधन
निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए हुआ है भाजपा और जजपा का गठबंधन

संवाद सहयोगी, कलायत : रोहतक के पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा और जजपा गठबंधन के अंदर आपसी कलह जारी है। प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज विभिन्न मामलों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से नाराज हैं। जजपा विधायक रामकुमार गौतम उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। दोनों दलों का सांझा कार्यक्रम लूट-खसोट और निजी स्वार्थों पर टिका है। ऐसे में किसी भी समय हरियाणा में गठबंधन सत्ता से बाहर हो सकता है। वे बृहस्पतिवार को कलायत अनाज मंडी में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश की ओर से आयोजित विधानसभा चुनाव धन्यवाद सम्मेलन में बोल रहे थे। सम्मेलन में जेपी ने लोगों की राय पर विधानसभा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों की कमान बेटे विकास सहारण को सौंपने का ऐलान किया। अब वे राज्य की बजाए केंद्र की राजनीति में सक्रिय रहेंगे।

बॉक्स

विधानसभा में भाजपा के खिलाफ हुई वोटिग

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणामों की ग्राउंड रिपोर्ट में यह साफ हो चुका है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच सत्ता हासिल करने का अंतर केवल 4200 वोटों का रहा है। जजपा ने हरियाणा की जनता को गुमराह कर पहले भाजपा के खिलाफ वोट लिए फिर भाजपा को ही समर्थन दे दिया। बिजली मंत्री रणजीत सिंह द्वारा बिजली बिल अदा न कर पाने वाले परिवारों के विद्यार्थियों को परीक्षा से महरूम रखने का मामला प्रदेश के आर्थिक रूप से गरीब तबके के साथ भद्दा मजाक है। बेरोजगारी, आर्थिक मंदी, किसान-मजदूर की स्थिति और अन्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने नागरिकता बिल का सहारा लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में हरियाणा हर क्षेत्र में नंबर वन था, लेकिन अब हर क्षेत्र में तेजी से पिछड़ रहा है।

बॉक्स

ये रहे मुख्य रूप से मौजूद

इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुलतान जडौला, सुभाष देशवाल, प्रदीप चौधरी पूंडरी, पवन जगत गुहला, मंदीप पिहोवा, जिला पार्षद शकुंतला वजीर खेड़ा, ब्लाक समिति सदस्य कर्मवीर कौलेखां, पवन कैलरम, कुलदीप जुलानी खेड़ा, कृष्ण कुमार, परमजीत, दिलबाग मोर, एडवोकेट हर्ष मोर, राजेश, मोहन राणा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी