रणधीर गोलन के निवास स्थान पर कृषि कानूनों की जलाई प्रतियां

किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों की बैठक पूंडरी किसान भवन में हुई। अध्यक्षता ब्लाक प्रधान रणधीर बरसाना ने की। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए विधायक रणधीर गोलन के कार्यालय पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 06:11 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 06:11 AM (IST)
रणधीर गोलन के निवास स्थान पर कृषि कानूनों की जलाई प्रतियां
रणधीर गोलन के निवास स्थान पर कृषि कानूनों की जलाई प्रतियां

संवाद सहयोगी, पूंडरी: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों की बैठक पूंडरी किसान भवन में हुई। अध्यक्षता ब्लाक प्रधान रणधीर बरसाना ने की। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए विधायक रणधीर गोलन के कार्यालय पर पहुंचे। जहां किसानों ने तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर संपूर्ण क्रांति दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि इन कानूनों के खिलाफ लड़ाई पूरे देश में फैल चुकी है। दिल्ली की सभी सीमाओं पर किसान पिछले छह महीने से अधिक समय से घेरा डालकर बैठे है, लेकिन सरकार किसानों की बात सुनने की बजाए उनकी अनदेखी कर रही है। देवेंद्र बबली किसानों से माफी नहीं मांगता तब तक उसका विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर सुरेश भारद्वाज बदराणा, पिरथी कौल, खुशप्रीत फरल, प्रताप हाबडी, हरजिद्र हाबड़ी, गुरनाम मौजूद थे।

मारपीट के आरोपितों पर केस दर्ज

जासं, कैथल : पुलिस ने मारपीट के मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी रायवाली निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि चार जून को गांव के ही विशाल, सोनू, रवि, जरनैल, करनैल, श्यामलाल, बलकार व सचिन ने पुरानी रंजिश के चलते हमला करते हुए चोट मारी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले में सजूमा निवासी सतबीर ने बताया कि गांव के ही राजा व रमेश ने दो जून को उसके साथ मारपीट की। आरोपितों ने 70 हजार रुपये भी चोर कर लिए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। --------

chat bot
आपका साथी