500 रुपये गिरे बासमती धान के भाव, किसानों में रोष

अनाज मंडियों में धान की आवक चल रही है। बासमती धान के भाव में 500 रुपये तक आई गिरावट से किसानों में रोष है। एक सप्ताह पहले बासमती धान के भाव 4

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 06:50 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 06:50 AM (IST)
500 रुपये गिरे बासमती धान के भाव, किसानों में रोष
500 रुपये गिरे बासमती धान के भाव, किसानों में रोष

जागरण संवाददाता, कैथल : अनाज मंडियों में धान की आवक चल रही है। बासमती धान के भाव में 500 रुपये तक आई गिरावट से किसानों में रोष है। एक सप्ताह पहले बासमती धान के भाव 4800 के करीब पहुंच गए थे। अब घटकर 4300 रुपये प्रति क्विंटल तक सिमट गए हैं। किसानों का कहना है कि धान इस बार औने- पौने दामों में खरीदा जा रहा है। धान के रेट लागत के हिसाब से भी नहीं मिल रहे हैं। 1121 और बासमती के भाव बढ़ गए थे, किसानों ने घर पर ही स्टॉक कर लिया था। किसानों को अनुमान था कि रेटों में इजाफा होगा। किसान रामकुमार, संदीप व राजेश ने बताया कि अगर इसी प्रकार मंडियों में धान की फसलों की बेकद्री होती रही तो किसानों को खेती कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा।

पीआर धान की आवक मंडियों में बंद-

पीआर धान की आवक मंडियों में बंद हो गई है। 1121 व मुच्छल की आवक भी कम हुई है। बासमती धान की आवक जोरों पर है। शुरूआत में भी 1509 और पीआर धान के भाव भी इस बार किसानों को कम मिले थे । उसके बाद 1509 व 1121 की धान की बेकद्री हो रही है। इस बार लागत तक पूरी नहीं हो रही है।

खर्च भी नहीं हो रहा पूरा-

किसान राजेंद्र ने बताया कि इस बार तो धान से खेती का खर्च भी नहीं निकल रही है। ठेके पर जमीन लेकर इस बार तो घर से देने पड़ेंगे। सरकार को धान की रेटों में इजाफा करना चाहिए, ताकि किसानों को फायदा पहुंच सके।

बासमती के भाव में आई गिरावट: मित्तल

नई अनाज मंडी एसोसिएशन प्रधान कृष्ण मित्तल ने कहा कि बासमती के भाव में अब गिरावट आई है, पिछले सप्ताह रेटों में तेजी थी।

chat bot
आपका साथी