आयुष्मान भारत योजना का जिले के 3.5 लाख लोगों को होगा फायदा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्योड़क गांव के शिव मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्यातिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेश गर्ग नौच थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Feb 2019 10:16 AM (IST) Updated:Wed, 27 Feb 2019 10:16 AM (IST)
आयुष्मान भारत योजना का जिले के  3.5 लाख लोगों को होगा फायदा
आयुष्मान भारत योजना का जिले के 3.5 लाख लोगों को होगा फायदा

जागरण संवाददाता, कैथल :

भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्योड़क गांव के शिव मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्यातिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेश गर्ग नौच थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद न केवल शहरों का बल्कि गांव का विकास भी तेजी से हो रहा है। सरकार की जनहित के लिए चलाई गई योजनाओं का लाभ हर ग्रामीण तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में युवाओं को नौकरी मेरिट के आधार पर मिल रही है। पहले नौकरियों के लिए पैसा और सिफारिश की जरूरत पड़ती थी। भाजपा ने सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना को लेकर जिले में साढ़े तीन लाख लोगों को इससे फायदा होगा। उज्जवला योजना के तहत लोगों को गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद वायुसेना की कार्रवाई को लेकर लोगों में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री ने पुलवामा हमले के बाद कहा था कि सेना को खुली छूट दे दी है, क्या जवाब देना है यह सेना ही तय करेगी। अब वायुसेवा ने आतंकी ठिकानों को नष्ट कर पाकिस्तान को भारत की ताकत का अहसास करवा दिया है।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक लीला राम ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में देश व प्रदेश का विकास हो रहा है।

इस अवसर पर राजपाल तंवर, राव सुरेंद्र ¨सह, धीरेंद्र क्योड़क, संजय भारद्वाज, मनीष कठवाड़, गुरजेंट ¨सह, कृष्ण ढुल, सरपंच बलकार आर्य, प्रदीप क्योड़क मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी