अतिरिक्त डीजीपी विर्क ने हरियाणा-पंजाब बॉर्डर नाके का किया अवलोकन

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) नवदीप सिंह विर्क ने शनिवार देर शाम को पंजाब-हरियाणा बार्डर पर स्थित टटियाना गांव के नजदीक लगाए गए नाके का अवलोकन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Dec 2020 06:08 AM (IST) Updated:Sun, 13 Dec 2020 06:08 AM (IST)
अतिरिक्त डीजीपी विर्क ने हरियाणा-पंजाब 
बॉर्डर नाके का किया अवलोकन
अतिरिक्त डीजीपी विर्क ने हरियाणा-पंजाब बॉर्डर नाके का किया अवलोकन

जागरण संवाददाता, कैथल : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) नवदीप सिंह विर्क ने शनिवार देर शाम को पंजाब-हरियाणा बार्डर पर स्थित टटियाना गांव के नजदीक लगाए गए नाके का अवलोकन किया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से उनकी दिक्कतों के बारे में पूछा और मौके पर ही उनके निवारण के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर जिले में शांति बहाली के लिए पुलिस अधिकारी मुस्तैद रहें और शरारत तत्वों पर पैनी नजर रखें।

इस मौके पर पुलिस कर्मचारियों द्वारा पौष्टिक भोजन सहित अन्य दैनिक जरूरतों के लिए समुचित प्रबंधन पर डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। नवदीप सिंह विर्क ने पुलिस के जवानों से आह्वान किया कि किसान आंदोलन के मद्देनजर क्षेत्र में शांति तथा कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए काम करें। इस दौरान असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से पेश आएं।

इस अवसर पर डीसी सुजान सिंह, एसपी शशांक कुमार सावन, एसडीएम गुहला शशी वसुंधरा, कार्यकारी अभियंता वरुण कुमार, बीडीपीओ रोजी, डीएसपी गुहला किशोरी लाल, नायब तहसीलदार गुहला विरेंद्र सिंह, सचिव नगरपालिका राजेश कुमार, थाना प्रबंधक चीका निर्मल सिंह मौजूद थे।

किसान आंदोलन के चलते पुलिस नाकों पर सतर्क है पुलिस

किसान आंदोलन के चलते हरियाणा-पंजाब बार्डर पर लगाए गए नाकों को लेकर पुलिस सतर्क है। यहां कार्यरत पुलिस कर्मचारियों को हर समय ड्यूटी पर सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं पुलिस और प्रशासन के सीनियर अधिकारी भी यहां की रिपोर्ट ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी