शैक्षणिक भ्रमणों से छात्रों के ज्ञान में होती बढ़ोतरी: मोदगिल

राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका की तरफ से छात्राओं को दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के आदेशानुसार भेजे गए इस ग्रुप को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीके मोदगिल ने रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 09:10 AM (IST) Updated:Sun, 03 Nov 2019 09:10 AM (IST)
शैक्षणिक भ्रमणों से छात्रों के  ज्ञान में होती बढ़ोतरी: मोदगिल
शैक्षणिक भ्रमणों से छात्रों के ज्ञान में होती बढ़ोतरी: मोदगिल

संस, गुहला-चीका : राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका की तरफ से छात्राओं को दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा गया। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के आदेशानुसार भेजे गए इस ग्रुप को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीके मोदगिल ने रवाना किया।

प्राचार्य मौदगिल ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण पर जाने से जहां बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ता है, वहीं उन्हें अपने देश व दुनिया के बारे में जानकारियां मिलती है। पर्यटन विभाग के प्रो. सुखविन्द्र सिंह की देख-रेख में भेजे इस टूर की 42 छात्राओं को पिजैार, सोलन, शिमला व चंडीगढ़ ले जाया गया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने एडवांस स्टडी सेंटर जाकर शिक्षा संबंधी जानकारियां प्राप्त की एवं हिमाचल की संस्कृति से रूबरू हुए। छात्राओं ने पिजौर के यादवेंद्र गार्डन का भ्रमण कर ऐतिहासिक जानकारियां भी प्राप्त की। छात्राओं को महिला टूर प्रभारी डॉ. पूजा गोयल, डॉ. सुरभि, रोहतास कुमार व सुख सहायक ईश्वर सिंह ने टूर के दौरान पूर्ण मार्ग दर्शन दिया। --------- जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर आज लेंगे भाजपा के तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं की बैठक

गुहला-चीका : चुनावों में हुई करारी हार के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की पहली बैठक रविवार को गुहला में होगी। इसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर बतौर मुख्य वक्ता शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रहे रवि तारांवाली ने बताया कि बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष गुहला में पार्टी की हार की समीक्षा करेंगे और हार के कारणों को चिन्हित किया जाएगा। ----------

chat bot
आपका साथी