40 युवाओं ने यज्ञोपवित धारण कर लिया आर्य सिद्धांतों पर चलने का संकल्प

राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा कैथल की ओर से आर्य समाज मंदिर में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का हवन-यज्ञ से समापन किया गया। करीब 40 नए युवाओं ने यज्ञोपवित धारण कर आर्य सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Feb 2019 10:31 PM (IST) Updated:Mon, 25 Feb 2019 10:31 PM (IST)
40 युवाओं ने यज्ञोपवित धारण कर लिया  आर्य सिद्धांतों पर चलने का संकल्प
40 युवाओं ने यज्ञोपवित धारण कर लिया आर्य सिद्धांतों पर चलने का संकल्प

जागरण संवाददाता, कैथल :

राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा कैथल की ओर से आर्य समाज मंदिर में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का हवन-यज्ञ से समापन किया गया। करीब 40 नए युवाओं ने यज्ञोपवित धारण कर आर्य सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। यज्ञोपवित से पूर्व दो दिनों तक आठ सत्र में युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। आचार्य धर्मपाल ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा करनी होगी। इस समय देश बहुत बुरी स्थिति से गुजर रहा है। जातिवाद व क्षेत्रवाद ने देश को खोखला कर दिया है। हमें भगवान रामचंद्र और श्रीकृष्ण के बताए रास्ते पर चल कर राष्ट्र को पुन: आर्यवर्त बनाना होगा। सभी सत्रार्थियों को निशुल्क सत्यार्थ प्रकाश पुस्तक भेंट की गई। सत्रार्थियों ने प्रण लिया कि वे इसका स्वाध्याय जल्द ही पूरा कर लेंगे। बाद में जय आर्य, जय आर्यावर्त का नारे का आर्यों ने उद्घोष लगाया। इस सत्र को आर्य योगेश ने लगवाया। इस अवसर पर राहुल आर्य, गौरव आर्य, कुलदीप आर्य, गुरजंट आर्य, आजाद आर्य व नितिन आर्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी