गणित व विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए 24 मॉडल

हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी कुरुक्षेत्र पैनोरमा के सहयोग से लगाई गई। इस दौरान स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने गणित व विज्ञान के 24 मॉडल प्रस्तुत किए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Apr 2018 09:01 PM (IST) Updated:Wed, 25 Apr 2018 09:01 PM (IST)
गणित व विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए 24 मॉडल
गणित व विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए 24 मॉडल

फोटो संख्या : 20

जागरण संवाददाता, कैथल :

हैरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में मोबाइल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी कुरुक्षेत्र पैनोरमा के सहयोग से लगाई गई। इस दौरान स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने गणित व विज्ञान के 24 मॉडल प्रस्तुत किए। प्रशिक्षक सुजीत कुमार ने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रयोग के माध्यम से बच्चों को मॉडल की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। प्रदर्शनी में रखे गए मॉडलों में एक्रोबैटिक, प्ले विद एंगल, इमेज मल्टीप्लायर, पाई का मान, वैदिक गणित व रंगीन रेखाओं को शामिल किया गया। प्रधानाचार्या मधु भल्ला ने कहा कि विज्ञान के माध्यम से मानव का जीवन सरल व उन्नत होता है। विज्ञान के प्रयोगों को तथ्यों के आधार पर समझना चाहिए।

chat bot
आपका साथी