अब महिलाएं ही निपटाएंगी महिलाओं की समस्याएं

जागरण संवाददाता, कैथल : जिला प्रशासन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं की शिकायतों को और अध

By Edited By: Publish:Tue, 09 Feb 2016 12:58 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2016 12:58 AM (IST)
अब महिलाएं ही निपटाएंगी महिलाओं की समस्याएं

जागरण संवाददाता, कैथल : जिला प्रशासन बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं की शिकायतों को और अधिक संवेदनशीलता और गंभीरता से लेगा। लघु सचिवालय के स्वागत कक्ष पर मुख्यमंत्री शिकायत निवारण पटल तथा हर समाधान पटल के साथ ही महिलाओं से जुड़ी हुई विभिन्न सरकारी सेवाओं से संबंधित शिकायतों को अब महिला अधिकारी ही निवारण करेगी। इसके लिए विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों को इस कार्य के लिए विशेष रूप से लघु सचिवालय में भू तल पर स्वागत कक्ष के पास तैनात किया जाएगा।

सनद रहे कि दैनिक जागरण ने जिला प्रशासन की इस योजना का खुलासा 2 फरवरी के अंक में ही कर दिया था। जिला उपायुक्त निखिल गजराज ने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस बारे में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खाद्य एवं पूर्ति, राजस्व से संबंधित जन उपयोगी सेवाओं को मौके पर ही उपलब्ध करवाने के लिए इन विभागों के महिला कर्मचारियों को स्वागत कक्ष पर तैनात किया जाएगा। जिला की महिलाओं की इन विभागों से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए ये कर्मचारी महिलाओं की शिकायतों को ज्यादा संवेदनशीलता व गंभीरता से निपटाएंगी।

उपायुक्त ने बताया कि इसके अतिरिक्त नगर परिषद में भी दी जाने वाली सेवाओं को भी ऑनलाईन करने के लिए कार्यवाही की जाएगी। इस नई व्यवस्था से लोगों को नगर परिषद कार्यालय में दी जाने वाली सेवाओं को ऑनलाईन होने से आम आदमी को अपने कामों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र कुमार, एसडीएम मनदीप कौर, नगराधीश नवीन आहुजा, डीएसपी टेकन राज, जिला राजस्व अधिकारी दलेल ¨सह, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दीपक खुराना आदि थे।

chat bot
आपका साथी