'अनपढ़ता से निजात पाए बिना लोकतंत्र नहीं हो सकता मजबूत'

संवाद सहयोगी, गुहला चीका : पूर्व राज्यसभा सासद ईश्वर ¨सह ने कहा कि लड़कियों को भी चुनाव में आगे आना

By Edited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 08:12 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 08:12 PM (IST)
'अनपढ़ता से निजात पाए बिना 
लोकतंत्र नहीं हो सकता मजबूत'

संवाद सहयोगी, गुहला चीका :

पूर्व राज्यसभा सासद ईश्वर ¨सह ने कहा कि लड़कियों को भी चुनाव में आगे आना चाहिए, लेकिन हमारी गलत मानसिकता के कारण लड़कियों की आवाज को दबा दिया जाता है। जबकि संविधान ने भी उनको बराबर का हक दिया है। पूर्व राज्यसभा सासद ईश्वर ¨सह अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। ईश्वर ¨सह ने कहा कि सासद से लेकर पंचायत तक उम्मीदवारों का जनप्रतिनिधियों का शिक्षित होना अवश्य है। शिक्षित व्यक्ति ही आम जनता की समस्याओं को समझता है लेकिन यह देश का दुर्भाग्य है कि विधानसभा और सासद में आज भी बहुत से प्रतिनिधि अंगुठा टेक है। इस कैंसर जैसी समस्या से निजात पाए बिना लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता। उन्होंने लोगो से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिक्षित व्यक्ति को चुनने में प्राथमिकता दें। उन्होंने हलका गुहला के बारे में बोलते हुए कहा कि गुहला के पिछड़ेपन का कारण भी अनपढ़ता ही है। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा प्रदेश में पंचायतों के चुनाव योग्यता के आधार पर होते है तो हम उसका स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि यदि ग्राम स्तर पर बनने वाली पंचायत पढ़ी-लिखी हो तो किसी भी प्रकार के लेखा-जोखा में निगरानी रखने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने लोगो का आह्वान किया यदि ग्राम स्तर पर बनने वाली पंचायत को सर्वसम्मति से बनाया जाए तो पूरे प्रदेश में जहा एक संदेश अच्छा जाएगा, वहीं गाव का विकास भी दिन-दौगनी रात-चौगुनी तरक्की करेगा और सरकार की ओर से मिलने वाली ग्राट से गाव के विकास होंगे। उन्होंने बताया कि गाव डेरा भाग ¨सह के वार्ड नंबर 16 में करीब पाच माह पूर्व आग लगने से लाडो नामक महिला की हुई मौत के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग द्वारा सुनवाई करते हुए उनकी सहायता के लिए 2 लाख 19 हजार रुपए की राशि सरकार की ओर से मुआवजे के तौर पर दिलवाई गई है ताकि उक्त परिवार का पालन-पोषण हो सके।

chat bot
आपका साथी