हरियाणा प्रदेश में तेजी से घूमने लगा है विकास का पहिया : जैन

संवाद सहयोगी, गुहला चीका : हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन ने दावा किया कि अब प्रदेश में विकास का प

By Edited By: Publish:Thu, 28 May 2015 10:57 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2015 10:57 PM (IST)
हरियाणा प्रदेश में तेजी से घूमने लगा है विकास का पहिया : जैन

संवाद सहयोगी, गुहला चीका :

हरियाणा भाजपा प्रभारी अनिल जैन ने दावा किया कि अब प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से घूमने लगा है। उन्होंने कहा कि कोई गाव व शहर ऐसा नहीं है जहा विकास कार्य नहीं हो रहे हों, नतीजतन आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आते हुए दिखाई देंगे। जैन यहा हलका भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल की एक साल की अवधि के दौरान केन्द्र सरकार ने जो भी विकास कार्य करवाए, उन्हे जनता तक पहुचाने के लिए पार्टी ने रैलिया आयोजित करके जनता के बीच जाने का फैसला लिया है जिसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कर चुके है।

मंत्री मंडल विस्तार के दौरान जिला कैथल के एकमात्र भाजपा विधायक को स्थान देने बारे सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि इसका उत्तर देना मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र में आता है। परतु स्टेट प्रभारी होने के नाते वह केवल इतना कह सकते है कि सभी बातें पार्टी व मुख्यमंत्री के ध्यान में है। अतिथि अध्यापकों को पक्का करने के प्रश्रन् पर उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि अतिथि अध्यापकों का कुछ भला हो सके। परतु कोर्ट के सामने सरकार भी मजबूर है। इसके बावजूद स्थाई भर्ती के दौरान उन्हें जितनी भी राहत दी जा सकी, उतनी अवश्य दी जाएगी।

जैन ने कहा कि काग्रेस की पिछली सरकार ने जनता के हित के लिए कुछ नहीं किया। परतु फिर भी प्रदेश सरकार ने अपने छह माह के अल्पकाल में इतना कुछ कर दिया कि जनता यह स्वय महसूस करने लगी है कि अब उनके अच्छे दिन आ गए है। एक अन्य प्रश्रन् के उत्तर में उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा लिए गए गलत फैसलों को पलटने के लिए भाजपा सरकार द्वारा समीक्षा करने का समय अब समाप्त हो गया है और इसके साथ ही विकास करने का समय शुरू हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना संकोच किए सरकार व पार्टी को सलाह दें और बताएं कि यदि सरकार ऐसा करे तो जनता के लिए ओर अच्छा किया जा सकता है, नतीजतन सरकार व पार्टी उक्त सलाह पर जरूर गौर करेगी।

इस अवसर पर ओम प्रकाश गोयल, पाला राम गौड़, सूरता राम शर्मा,डाक्टर ओमता राम, डाक्टर सुरेद्र बंसल व तरसेम गोयल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी