पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंर्चा कार्यकर्ता

By Edited By: Publish:Mon, 21 Jul 2014 06:34 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jul 2014 06:34 PM (IST)
पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंर्चा कार्यकर्ता

संवाद सहयोगी, राजौंद : भारतीय जनता पार्टी राजौंद मंडल की समितियों का गठन किया गया। राजौंद प्रभारी निरंजन चहल व महेंद्र शर्मा ने बताया कि मंडल के सभी 26 गावों के 163 बूथों पर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता से विचार-विमर्श करके एक बूथ पर 10 कार्यकर्ताओ का बूथ गठित किया गया है। राजौंद मंडल के कार्यकर्ताओं से बातचीत करके यह बूथ कमेटियों का गठन किया गया है।

उन्होने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना निश्चित है। जिस तरह लोकसभा चुनाव में देश में वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी की लहर चली। इसी तरह आने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में मोदी की लहर व केंद्र में भाजपा की सरकार होने का असर साफ दिखाई देगा। उन्होने सभी भाजपा कार्यकर्ताओ से आह्वान किया कि वह भाजपा की नीतियो को गाव-गाव में जाकर जन जन तक पहुचाए ताकि लोग काग्रेस के कुशासन से छुटकारा पा सके।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष निरंजन चहल, महेंद्र शर्मा, मनफूल ढाडा किठाना, ज्ञानी राम, सोहन लाल, कपिल शर्मा, शीशपाल फौजी, बलवंत, चंद रूप ढाडा, सुरेश राणा, भारत भूषण, श्रीपाल ढाडा, दलबीर ढाडा खेड़ी, गुरदीप सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी