जमीनी विवाद को लेकर युवक पर किया हमला, मामला दर्ज

जींद में मिनी बाईपास पर रोहतक रोड के निकट प्लाट पर दीवार निकालने को लेकर हुए विवाद को चलते एक युवक पर हमला करके घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:44 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:44 PM (IST)
जमीनी विवाद को लेकर युवक पर किया हमला, मामला दर्ज
जमीनी विवाद को लेकर युवक पर किया हमला, मामला दर्ज

जींद : मिनी बाईपास पर रोहतक रोड के निकट प्लाट पर दीवार निकालने को लेकर हुए विवाद को चलते एक युवक पर हमला करके घायल कर दिया। गुरुद्वारा कालोनी निवासी सुरेंद्र ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका मिनी बाईपास के साथ लगता प्लाट है। प्लाट को लेकर उसके ताऊ रामधारी के साथ विवाद चल रहा है। पहले भी उसका ताऊ उसके पिता दयानंद पर हमला करके घायल कर चुका है, लेकिन उस समय पंचायती तौर पर समझौता हो गया। एक अगस्त को वह इस प्लाट पर दीवार बना रहा था तो उसका ताऊ रामधारी वहां पर आया और उस पर हमला कर दिया। इसमें उसको काफी चोट आई। पुलिस ने रामधारी के खिलाफ हमला करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जासं

आटो सवार महिला का पर्स चोरी, मामला दर्ज

जींद : शहर के सफीदों गेट से पास आटो सवार महिला का पर्स चोरी हो गया। महिला ने आटो में सवार दो महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाया है। सेक्टर सात निवासी भारती ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बस स्टैंड से आटो में सवार हुई थी। जब वह डाकखाने के निकट पहुंची तो दो महिला एक बच्चे के साथ आटो में सवार हो गई और उसके साथ ही सीट पर बैठ गई। दोनों महिलाएं सफीदों गेट पर उतर गई। उनके उतरने के थोड़ी ही देर के बाद जब उसने पर्स को संभाला तो गायब था। उसने बताया कि पर्स में 6500 रुपये की नकदी, एक मंगलसूत्र, पायल, दो चांदी के जेवरात थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जासं

chat bot
आपका साथी