गीता के महत्व को पूरी दुनिया ने किया स्वीकार : पंवार

जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि गीता एक ऐसा ग्रंथ ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 01:39 AM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 01:39 AM (IST)
गीता के महत्व को पूरी दुनिया ने किया स्वीकार : पंवार
गीता के महत्व को पूरी दुनिया ने किया स्वीकार : पंवार

जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि गीता एक ऐसा ग्रंथ हैं, जिसमें जीवन जीने की कला का सार निहित है। आज पूरी दुनिया के देशों ने गीता के महत्व को समझा है। यही कारण है कि गीता जयंती अब अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव बन चुका है। यह बात उन्होंने मंगलवार को रेस्ट हाउस में कही। वे कुछ समय के लिए यहां रूके इसके बाद नारनौंद के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र जो 48 कोस की परिधि में है। यह क्षेत्र हरियाणा की पावन धरा में है। यहां भगवान श्री कृष्ण ने कर्म करने का संदेश दिया था। गीता एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें वर्णित शिक्षाओं को सभी धर्मो और संप्रदायों के लोग मानते है। हरियाणा सरकार ने भारतीय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गीता को अंतरराष्ट्रीय उत्सव का दर्जा दिलवाया है। उन्होंने कहा कि इसका मकसद अधिकाधिक लोगों को कुरुक्षेत्र में गीता जयंती का अवलोकन करवाना है। उन्होंने कहा कि इस जयंती कार्यक्रम में विदेशों से भी पर्यटक आ रहे है। इस मौके पर एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी