हाली और पाली रे मोदी पहोंचगे जैसे गीतों से बांधा महिलाओं ने समां

बद्दोवाल टोल प्लाजा पर किसानों के आंदोलन के 30वें दिन काफी संख्या में पुरुष व महिलाएं पहुंचे। धरने की अध्यक्षता दलीप बद्दोवाल ने की तो मंच संचालन रामचन्द्र दनौदा ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 07:30 AM (IST)
हाली और पाली रे मोदी पहोंचगे जैसे गीतों से बांधा महिलाओं ने समां
हाली और पाली रे मोदी पहोंचगे जैसे गीतों से बांधा महिलाओं ने समां

संवाद सूत्र, नरवाना : बद्दोवाल टोल प्लाजा पर किसानों के आंदोलन के 30वें दिन काफी संख्या में पुरुष व महिलाएं पहुंचे। धरने की अध्यक्षता दलीप बद्दोवाल ने की, तो मंच संचालन रामचन्द्र दनौदा ने किया। करनाल से धरने में दूसरी बार पहुंचे पूर्व आईजी रणबीर शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हमें झूठ, फूट व लूट की राजनीति को खत्म करना है और किसानों की सरकार बनानी है। किसान-मजदूर सभी एकत्रित हो गए हैं, जो क्रांति को जन्म दिया करते हैं। फिर ऐसे आंदोलन बार-बार भी नहीं किए जाते। नेताजी सुभाष जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उन्होंने कहा कि अपने हकों के लिए हमें लड़कर आजादी लेनी होगी। 26 जनवरी को ज्यादा से ज्यादा तादाद में दिल्ली पहुंचकर अन्नदाता की ताकत का केंद्र सरकार को आभास कराना है। किसान संघर्ष समिति के सचिव मास्टर बलबीर ने डीसी और एसपी के साथ हुई किसानों की मीटिग बारे बताते हुए कहा कि अगर 26 जनवरी को कोई प्रशासनिक अधिकारी झंडा फहराता है, तो हम उसका स्वागत करेंगे और यदि कोई नेता आता है तो उसका पूर्णतया बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर चांद बहादुर, रोनी रमन ने भी किसानों को संबोधित किया। गांव बडनपुर से आई महिलाओं ने अपने गीत हाली और पाली रे मोदी पहोंचगे से माहौल को गर्म बना दिया। धरने में आए बृजेन्द्र सुरजेवाला व जगरूप सुरजेवाला ने संघर्ष समिति को 11-11 हजार रुपये का सहयोग किया। इस दौरान मुख्य रूप से रामपाल उझाना, सुनील बद्दोवाल, शीशपाल गुलाडी, दिलबाग लौन, रघबीर नैन, सतबीर दबलैन, धर्मपाल चहल, चांदीराम, राजेश सच्चाखेड़ा, कुलदीप गर्ग, सतबीर सिंह, गंगा दबलैन, सुरजाराम आदि उपस्थित रहे।

धरने पर रक्तदान कैंप में 146 यूनिट एकत्रित

बद्दोवाल टोल संघर्ष समिति द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंति पर रक्तदान कैंप आयोजित किया गया था। जिसमें फरीदाबाद से आई डिवाइयन चैरिटिबल ट्रस्ट की टीम आई। कैंप में 146 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। संघर्ष समिति के सुनील बदोवाल ने बताया कि कैंप में पुरूष जहां रक्तदान कर रहे थे, वहीं महिलाएं भी पीछे नहीं रही।

chat bot
आपका साथी