रामकली गांव में महिला पर किया हमला, पीजीआइ रेफर

रामकली गांव में एक महिला पर उसी के परिवार के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 07:50 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 07:50 AM (IST)
रामकली गांव में महिला पर किया हमला, पीजीआइ रेफर
रामकली गांव में महिला पर किया हमला, पीजीआइ रेफर

संवाद सूत्र, जुलाना : रामकली गांव में एक महिला पर उसी के परिवार के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में 35 वर्षीय कृष्णा ने बताया कि उसी के परिवार पाला व उसके लड़कों के साथ कहासुनी हो गई थी, जिस पर पाला व उसके दो लड़कों ने कृष्णा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल हुई कृष्णा को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने पाला, राजेश व अनिल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गतौली चौकी प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि महिला की लड़की को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी कहासुनी के चलते महिला पर हमला किया गया है।

chat bot
आपका साथी