भारतीय प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है योग : वीसी प्रो. सचदेवा

चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में योग दिवस और अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस मनाया गया। योग विज्ञान विभाग और संगीत एवं नृत्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:50 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:50 AM (IST)
भारतीय प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है योग : वीसी प्रो. सचदेवा
भारतीय प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है योग : वीसी प्रो. सचदेवा

जागरण संवाददाता, जींद : चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में योग दिवस और अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन योग विज्ञान विभाग और संगीत एवं नृत्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

वीसी प्रो. सोमनाथ सचदेवा और रजिस्ट्रार डा. राजेश बंसल, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, प्रध्यापकगण, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी और विद्यार्थियों ने योगासन, प्राणायाम का अभ्यास डा. वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया। संगीत और नृत्य विभाग के छात्रों ने देशभक्ति, भक्ति और धार्मिक गीत प्रस्तुत किए। वीसी प्रो. सचदेवा ने कहा कि योग गौरवशाली भारतीय प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है। ऋग्वेद के समय से योग का वर्णन हमें प्राप्त होता है। महर्षि पतंजलि के द्वारा वर्णित योगसूत्र से योग के विषय में व्यवस्थित ज्ञान है।

रजिस्ट्रार डा. राजेश बंसल ने कहा कि योग और संगीत दोनों ही जीवन को नवीन कल्पना से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। कोई भी इनके चिकित्सीय चमत्कारों से इन्कार नहीं कर सकता है। योग विज्ञान विभाग तथा संगीत एवं नृत्य विभाग की अध्यक्ष डा. ज्योति श्योराण भी इस अवसर पर मौजूद रही।

योग इंसान को आत्मा से जोड़ता है : मंदीप कुमार

संवाद सूत्र, सफीदों : नई अनाज मंडी सफीदों में 50 व्यक्तियों की उपस्थिति में योग दिवस मनाया गया। एसडीएम मंदीप कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसडीएम ने क्षेत्र के लोगों को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग जीवन का वह दर्शन है, जो इंसान को उसकी आत्मा से जोड़ता है। योग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर है। इसलिए कोरोना काल में योग की उपयोगिता और भी अधिक हो जाती है।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी नरेश वर्मा, आयुष विभाग से डा. संदीप कुमार, कविता शर्मा, योग ट्रेनर सुदेश, प्रेमचंद, प्रोमिला, प्रवेश, अशोक, मनीष उपस्थित रहे। वहीं दूसरा कार्यक्रम जन्मेजय स्टेडियम में हुआ। जिसमें मुख्यातिथि हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग रहे। इस कार्यक्रम में रामपाल शर्मा, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी