लाटरी का झांसा देकर दो बुजुर्गों से सोने की अंगूठी ठगी

जागरण संवाददाता जींद बाइक सवार ठग गिरोह के लोगों ने लाटरी से मालामाल होने का झांसा दे दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 05:01 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 05:01 AM (IST)
लाटरी का झांसा देकर दो बुजुर्गों से सोने की अंगूठी ठगी
लाटरी का झांसा देकर दो बुजुर्गों से सोने की अंगूठी ठगी

जागरण संवाददाता, जींद: बाइक सवार ठग गिरोह के लोगों ने लाटरी से मालामाल होने का झांसा देकर शहर में दो अलग-अलग जगहों पर बुजुर्गों को ठगी का शिकार बना लिया और सोने की अंगूठियां लेकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने बुजुर्गों की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए हैं। सुभाष नगर निवासी 71 वर्षीय कृष्ण कुमार सुबह शुगर की दवाई लेने के लिए भटनागर कालोनी में आया था। उसी दौरान दो बाइकों पर सवार तीन युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया और लाटरी से मालामाल होने की बात कहकर सोने की अंगूठी निकलवा ली। इसके बाद बाइक सवार युवक फरार हो गए। दूसरी तरफ गांव करसिधू निवासी 66 वर्षीय बलबीर सिंह पटियाला चौक पर खड़ा था। उसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने उसे बातों में उलझा लिया। उसी दौरान दूसरे बाइक पर दो युवक और वहां पहुंच गए। इसके साथ ही लाटरी की पर्ची फाड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। झांसे में आए बलबीर ने भी अपनी सोने की अंगूठी निकालकर युवकों को थमा दी और पर्ची निकालने की बात कही। इसके बाद बाइक सवार युवक बलबीर की भी अंगूठी लेकर फरार हो गए। पहले युवकों ने भटनागर कालोनी में वारदात को अंजाम दिया, फिर पटियाला चौक पर वारदात को अंजाम दिया। शहर थाना पुलिस ने दोनों बुजुर्गो की शिकायतों पर चोरी और धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए हैं।

chat bot
आपका साथी