भाजपा की आस्था रैली में थे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जेब से मोबाइल व पर्स भी निकलवा कर चेक किए। पैन भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी। चेकिग में ज्यादा समय लगने से बाहर काफी भीड़ हो गई जबकि पंडाल में 12 बजे तक कुर्सियां खाली पड़ी थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Aug 2019 08:32 AM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 08:32 AM (IST)
भाजपा की आस्था रैली में थे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
भाजपा की आस्था रैली में थे सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जागरण संवाददाता, जींद : रैली स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। महिला व पुरुषों के लिए पंडाल में जाने के लिए दो दर्जन से ज्यादा प्रवेश द्वार बनाए थे। जहां पुलिस कर्मी जांच करके अंदर जाने दे रहे थे। काले कपड़े अंदर ले जाने पर रोक थी। कुछ महिलाएं काली चुन्नी ओढ़ कर आई हुई थी, जिन्हें महिला पुलिस ने बाहर उतरवाया।

जेब से मोबाइल व पर्स भी निकलवा कर चेक किए। पैन भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी। चेकिग में ज्यादा समय लगने से बाहर काफी भीड़ हो गई, जबकि पंडाल में 12 बजे तक कुर्सियां खाली पड़ी थी।

मंच से बीरेंद्र सिंह व प्रदेश महामंत्री वेदपाल ने प्रशासन को कहना पड़ा कि चेकिग जल्दी करके लोगों को अंदर भेजो। जिसके बाद लोग अंदर आए। पार्किंग की व्यवस्था भी रैली स्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर महिला थाना के सामने खाली जमीन पर बनाया गया था। वहीं पंडाल के अंदर भी डीएसपी खत्री के साथ पुलिस कर्मचारी नजर बनाए हुए थे।

chat bot
आपका साथी