दिल्ली ट्रैक्टर रैली की आज जींद में बनेगी रणनीति

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान लीलूराम ढोचक ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को लेकर जो अड़ियल रवैया अपनाये हुए है उसका जवाब दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 08:09 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 08:09 AM (IST)
दिल्ली ट्रैक्टर रैली की आज जींद में बनेगी रणनीति
दिल्ली ट्रैक्टर रैली की आज जींद में बनेगी रणनीति

जागरण संवाददाता, जींद: किसान नेता गुरनाम चढूनी के नेतृत्व में चलने वाली भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान लीलूराम ढोचक ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को लेकर जो अड़ियल रवैया अपनाये हुए है, उसका हर कीमत पर मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। किसान सहित सभी कार्यों से जुड़े हुए लोग आंदोलन की लड़ाई में कूद पड़े हैं। दिल्ली के चारों ओर घेराबंदी करने के लिए सभी प्रदेशों से ट्रैक्टर-ट्राली भारी संख्या में आ रही हैं। 26 जनवरी को दिल्ली के अंदर निकाले जाने वाली ट्रैक्टर-ट्राली रैली के प्रचार-प्रसार और हरियाणा के तमाम लोगों को इसमें शामिल होने के लिए न्योता दे रहे गुरनाम सिंह चढूनी के सानिध्य में चलने वाली भारतीय किसान यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष कर्म सिंह मधाना और प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सिंह 17 जनवरी को जींद की जाट धर्मशाला में किसानों, मजदूरों, आढ़तियों और तमाम दुकानदारों की बड़ी बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में सरकार को घेरने की अहम रणनीति बनाई जाएगी। लीलूराम ढोचक ने कहा कि जो सांसद और विधायक, किसानों के अस्तित्व को बचाने की इस लड़ाई में साथ नहीं देता, उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। इसलिए इस आंदोलन से किनारा करने वाले सांसद और विधायक कतई भी गलफत में ना रहे कि भविष्य में वे दोबारा वोट ले लेंगे। संघर्ष की इस लड़ाई में दूरी बनाने वाले इन नेताओं से किसान हमेशा के लिए दूरी बना लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांगें माननी होंगी। समय रहते सरकार ने मांगें नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर सभी ने एकजुटता का परिचय दिया।

chat bot
आपका साथी