कालेज में छात्राओं को बताई मेडिटेशन की विधियां

गोहाना रोड स्थित राजकीय कॉलेज में वुमन सेल के तत्वावधान में चल रहे कार्यक्रम के अनुसार छात्रों को जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 08:13 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 08:13 AM (IST)
कालेज में छात्राओं को बताई मेडिटेशन की विधियां
कालेज में छात्राओं को बताई मेडिटेशन की विधियां

जागरण संवाददाता, जींद : गोहाना रोड स्थित राजकीय कॉलेज में वुमन सेल के तत्वावधान में चल रही योगा एवं मेडिटेशन वर्कशॉप के अंतिम दिन छात्राओं को मेडिटेशन की विधियां बताई गई। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या शीला दहिया ने की। योगा ट्रेनर विजेंद्र आर्य ने दिमाग को मेडिटेशन के जरिए कैसे संतुलन में लाया जा सकता है, इस बारे में बताया। प्राचार्या शीला दहिया ने कहा कि छह दिवसीय इस वर्कशॉप में छात्राओं को काफी कुछ सीखने को मिला। इस मौके पर डा. सविता पूनिया, प्रेम, पूनम, सुमन भारद्वाज, निशा परुथी, मोनिका मौजूद रही।

भारत विकास परिषद का बालिका सप्ताह आज से

संवाद सूत्र, उचाना: शिवानिया पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद की बैठक हुई। शाखा अध्यक्ष जोगेंद्र सोनी, सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक मित्तल, महिला प्रमुख प्रोमिला मलिक, विकास मेहरवाल, सुनील दत्त शास्त्री उपस्थित रहे। प्रोमिला मलिक ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर राष्ट्रीय बालिका सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। शाखा की ओर से पूरे सप्ताह केंद्र के निर्देशानुसार कार्य किए जाएंगे। 17 जनवरी को बेटियों का हीमोग्लोबिन टेस्ट होगा। 18 को गुड़-चने का वितरण किया जाएगा। 19 को बालिकाओं से संबंधित कोई भी नृत्य नाटिका, भाषण होगा। 20 को बेटियों को स्वेटर वितरण, 21 को सप्ताह का समापन दिवस संस्कारशाला के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को संस्कार देने होंगे। यह समय की मांग है। अगर बच्चे संस्कारवान नहीं होंगे तो उनका भविष्य बेहतर नहीं बन सकता। बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए अतिआवश्यक है। साथ उनको आगे बढ़ने के लिए भी प्रोसाहित भी करना होगा।

chat bot
आपका साथी