मुख्यमंत्री कल नौ तीर्थों का दौरा कर उपचुनाव के लिए भरेंगे जोश

जागरण संवाददाता, जींद जींद विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के प्रचार की शुरुआत मुख्यमंत्र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Oct 2018 10:23 PM (IST) Updated:Thu, 11 Oct 2018 10:23 PM (IST)
मुख्यमंत्री कल नौ तीर्थों का दौरा कर उपचुनाव के लिए भरेंगे जोश
मुख्यमंत्री कल नौ तीर्थों का दौरा कर उपचुनाव के लिए भरेंगे जोश

जागरण संवाददाता, जींद

जींद विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के प्रचार की शुरुआत मुख्यमंत्री को 6 अक्टूबर को जींद अनाज मंडी में रैली करके करनी थी। लेकिन किन्हीं कारणों से यह रैली स्थगित करके 14 अक्टूबर को तय हुई। बाद में इसे भी स्थगित कर दिया और अब मुख्यमंत्री ने 13 अक्टूबर को जिले के नौ तीर्थों का दौरा करके लोगों में जोश भरने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर वीरवार को ओएसडी कैप्टन अमरेंद्र ¨सह ने जींद का दौरा किया। उन्होंने लोक निर्माण विश्राम गृह में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मी¨टग की और सीएम के दौरे का प्रारूप तैयार किया। अमरेंद्र ने कहा कि पिछली सरकारों ने तीर्थ स्थलों के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। अब हम इनका जीर्णोद्धार करेंगे। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों को तीर्थ स्थलों के विकास को लेकर एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश भी दे दिए हैं। ओएसडी अमरेन्द्र ¨सह ने जींद विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव करवाने को लेकर विपक्षी पार्टियों द्वारा धरना शुरू करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव करवाया जाएगा। इस मौके पर हाउ¨सग फेडरेशन के चेयरमैन डॉ. ओपी पहल, प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र बरवाला, जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, स्वामी राघवानंद, धर्मेन्द्र शर्मा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बॉक्स..

यह रहेगा शेड्यूल: मुख्यमंत्री मनोहर लाल 13 अक्तूबर को सुबह 8.55 बजे जींद पहुंच जाएंगे। 9 बजे आसन गांव स्थित अश्वनी तीर्थ पर पहुंचेंगे। 9.40 बजे बराह कलां, 10.15 बजे ¨पडारा, 11.25 बजे भूतेश्वर तीर्थ जींद, 12.15 बजे बरसोला, 2.10 बजे ईक्कस, 2.40 बजे रामराय तथा 3.20 बजे पोंकरी खेड़ी गांव स्थित पुष्कर तीर्थ का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री सायं 4 बजे पोंकरी खेड़ी में बनाए गए हैलीपेड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

chat bot
आपका साथी