सम्राट श्रीकृष्ण देव राय नायक की 548वीं जन्म शताब्दी मनाई

रेलवे बरात घर में श्री नायक सेवा समिति द्वारा श्रीकृष्ण देव राय नायक की 548वीं जन्म शताब्दी मनाया। मंच संचालन धर्मपाल चौहान ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 11:32 PM (IST)
सम्राट श्रीकृष्ण देव राय नायक की 548वीं जन्म शताब्दी मनाई
सम्राट श्रीकृष्ण देव राय नायक की 548वीं जन्म शताब्दी मनाई

जागरण संवाददाता, जींद : रेलवे बरात घर में श्री नायक सेवा समिति द्वारा श्रीकृष्ण देव राय नायक की 548वीं जन्म शताब्दी मनाया। मंच संचालन धर्मपाल चौहान ने किया। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष रामकुमार नायक ने की व मुख्य अतिथि अखिल भारतीय नायक सभा हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष हरभगवान ¨सह रहे।

हरभगवान और रामकुमार ने समाज में व्याप्त कुरीतियों से जैसे नशा खोरी, मृत्यु भोज आदि के खिलाफ अभियान चलाने व अपने बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील की। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब तक समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक उन्नति नहीं कर सकता।

वक्ताओं ने कहा कि समाज एकजुट होकर विभिन्न पार्टियों से अपने लिए टिकट मांगे, जो पार्टी साथ दे, उसके साथ चलें। समिति प्रेस प्रवक्ता संदीप नायक ने कहा कि देश को आजाद हुए 70 साल हो चुके हैं, परंतु आज तक राजनीति में समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, इसलिए अब जरूरी हो गया है कि हम राजनीतिक पार्टियों से अपना हक मांगें। इस अवसर पर बहादुर ¨सह, राम ¨सह बनियाखेड़ा, रामकुमार कलायत, छबीलदास कलायत, सुरेंद्र, सिकन्दर, जगदीश जुलाना, सुरेश ¨पडारा, जयभगवान नायक, राजेश नायक, मक्खन ¨सह नायक आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी