एशिया व अफ्रीका के संपूर्ण विकास में सौर ऊर्जा की अहम भूमिका : एडीसी

जागरण संवाददाता, जींद अतिरिक्त उपायुक्त डा. मुनीश नागपाल ने कहा कि एशिया व अफ्रीका महाद्वीप

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 11:36 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 11:36 PM (IST)
एशिया व अफ्रीका के संपूर्ण विकास में सौर ऊर्जा की अहम भूमिका : एडीसी
एशिया व अफ्रीका के संपूर्ण विकास में सौर ऊर्जा की अहम भूमिका : एडीसी

जागरण संवाददाता, जींद

अतिरिक्त उपायुक्त डा. मुनीश नागपाल ने कहा कि एशिया व अफ्रीका महाद्वीप के संपूर्ण विकास में सौर ऊर्जा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। हमें इस ऊर्जा को यहां के विकास की धुरी बनाना होगा। नागपाल जर्मनी के साईस सिटी गो¨टजन में 10वें (आइएफएसडीएए) इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल एनर्जी के सेमिनार में संबोधित कर रहे थे। सेमिनार का उद्देश्य दक्षता निर्माण और संपूर्ण विकास में विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं आर्थिक नीतियों के उपयोग के बारे में जागरूक करना था। इस साईस सिटी में नोबल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिक हैं। डॉ. नागपाल को विज्ञान शहर गो¨टगेन जर्मनी में इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रमुख व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था जहां लगभग 50 वैज्ञानिकों ने नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया है। कार्यक्रम में डा. नागपाल को नोबल पुरस्कार विजेताओं प्रो. आरथुर री डाकर और अंतरराष्ट्रीय शोध केंद्र के पूर्व निदेशक प्रो. नसीर अल बसन ने सम्मानित किया। सेमिनार में एशिया, अफ्रीका, यूरोप और आस्ट्रेलिया महाद्वीपों के देशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी