बराबर वोट मिलने पर टॉस से फैसला, सियाराम बने ब्राह्मण सभा के प्रधान

ब्राह्मण सभा जींद के प्रधान पद का रविवार को चुनाव हुआ। जिसमें दोनों प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Sep 2020 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 07 Sep 2020 07:00 AM (IST)
बराबर वोट मिलने पर टॉस से फैसला, सियाराम बने ब्राह्मण सभा के प्रधान
बराबर वोट मिलने पर टॉस से फैसला, सियाराम बने ब्राह्मण सभा के प्रधान

जागरण संवाददाता, जींद : ब्राह्मण सभा जींद के प्रधान पद का रविवार को चुनाव हुआ। जिसमें दोनों प्रत्याशी सियाराम शास्त्री और भगवान दत्त को 51-51 वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी बनारसी दास शर्मा ने इस रोचक स्थिति से निपटने के लिए टॉस करवाया। जिसमें सियाराम शास्त्री ने बाजी मारी। ब्राह्मण सभा जींद में 1200 से ज्यादा सदस्य हैं। जिनके 105 कॉलेजियम में से 102 ने वोट डाले। महासचिव पद के लिए डा. श्रीभगवान और रामचंद्र अत्री मैदान में थे तो कोषाध्यक्ष पद के लिए सतीश कुमार शामदो और रामकुमार शर्मा आमने-सामने रहे। सियाराम शास्त्री का पैनल, भगवान दत्त पैनल पर भारी पड़ा। सियाराम शास्त्री, भगवान दत्त के बराबर वोट लेने के बाद टॉस में जीत गए। वहीं उनके पैनल के सतीश कुमार शामदो कोषाध्यक्ष के तौर पर विजयी हुए। महासचिव के पद के लिए खड़े रामचंद्र अत्री को 61 और श्रीभगवान को 41 वोट मिले। इनमें कोषाध्यक्ष पद के लिए खड़े सतीश कुमार को 52 और रामकुमार शर्मा को 50 वोट मिले। सियाराम शास्त्री ने इस जीत के लिए ब्राह्मण समाज के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग का आभार जताते हुए कहा कि जब तक कुरीतियों को दूर नहीं किया जाएगा, तब तक समाज मजबूत नहीं बन सकता। वे समाज को मजबूती देने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। पूर्व प्रधान रामफूल शर्मा, पूर्व महासचिव ओमनारायण, रामभगत शास्त्री सहित ब्राह्मण समाज के लोगों ने सियाराम शास्त्री के प्रधान बनने पर खुशी जताई।

chat bot
आपका साथी