वार्ड आठ में सीवर ओवरफ्लो, गली में भरा गंदा पानी

लाइन पार वार्ड नंबर आठ में सीवर कई दिनों से ओवरफ्लो हो रहे हैं। सीवर ओवरफ्लो होने के बाद गंदा पानी गली में मकानों के आगे भर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Aug 2019 06:40 AM (IST) Updated:Fri, 02 Aug 2019 06:40 AM (IST)
वार्ड आठ में सीवर ओवरफ्लो, गली में भरा गंदा पानी
वार्ड आठ में सीवर ओवरफ्लो, गली में भरा गंदा पानी

संवाद सूत्र, उचाना : लाइन पार वार्ड नंबर आठ में सीवर कई दिनों से ओवरफ्लो हो रहे हैं। सीवर ओवरफ्लो होने के बाद गंदा पानी गली में मकानों के आगे भर रहा है। घरों में भी गंदा पानी भर रहा है। पार्षद रेखा देवी के साथ वार्ड की महिलाओं सुमन, कमलेश, रीना ने जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया। महिलाओं ने कहा कि जल्द ही अगर सीवर ओवर फ्लो की समस्या को दूर नहीं किया गया तो वार्ड की महिलाएं जन स्वास्थ्य विभाग में धरना देंगी। अनेक बार इसको लेकर शिकायत कर चुकी है लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। गली में गंदा पानी भरने से यहां से आना-जाना दूभर हो रहा है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बीमारी फैलने का डर बना रहता है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी