सेव संस्था सदस्यों ने श्रमदान कर लोगों को किया जागरूक

सेव संस्था सदस्यों ने शनिवार देर शाम रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन व अपोलो रोड एरिया में स्वच्छता अभियान चलाकर पोलिथिनमुक्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Oct 2018 01:47 AM (IST) Updated:Mon, 29 Oct 2018 01:47 AM (IST)
सेव संस्था सदस्यों ने श्रमदान कर लोगों को किया जागरूक
सेव संस्था सदस्यों ने श्रमदान कर लोगों को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, जींद : सेव संस्था सदस्यों ने शनिवार देर शाम रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन व अपोलो रोड एरिया में स्वच्छता अभियान चलाकर पोलिथिनमुक्त किया। संस्था प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में चलाए गए इस अभियान के दौरान सेव सदस्यों ने मार्केट की गलियों में पड़े कचरे व पोलिथिन को उठाया। सेव कार्यकर्ताओं ने हम सभी जानते है कि स्वच्छता बहुत जरूरी है, लेकिन हमारे मन में भाव नहीं है। हमारे हाथ में किसी भी प्रकार का कूड़ा हो, वह खुले में व नाले में डाल देते हैं। जो बहुत गलत है, हमें हर प्रकार का कूड़ा डस्टबिन में ही डालने की आदत बनानी चाहिए। जब तक हम सभी डस्टबिन का प्रयोग नियमित रूप से नहीं करने लगेंगे, तब तक सरकार भी कुछ नही कर सकती और सफाई भी संभव नहीं। इस मौके पर रमेश खट्टर, धर्मवीर पूनिया, सत्यवान गौड़, सुजान पूनिया, बलजीत रेढू, वृद्धि ¨सह, आजाद खर्ब, सुभाष सैनी, जोधा ¨सह, भीम सैनी, हरबीर, विनय सैनी, जेई अशोक, बबली आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी