सेव संस्था ने पौधों के रख रखाव के लिए चलाया अभियान

सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन इन्वायरमेंट (सेव) ने रविवार सुबह पौधों के रख रखाव के लिए श्रमदान अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 06:12 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 06:12 AM (IST)
सेव संस्था ने पौधों के रख रखाव के लिए चलाया अभियान
सेव संस्था ने पौधों के रख रखाव के लिए चलाया अभियान

जागरण संवाददाता, जींद : सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन इन्वायरमेंट (सेव) ने रविवार सुबह पौधों के रख रखाव के लिए श्रमदान अभियान चलाया। संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में खुंगा गांव की पंचायत के सहयोग से लगाए गए 500 पौधे स्टेडियम, स्कूल, श्मशान घाट में पौधों की खोदी की गई। इस मौके से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि प्रकृति हमारी सही और सच्ची धरोहर है। आने वाली पीढि़यों के अच्छे भविष्य के लिए पौधे लगाना बहुत ही जरूरी है। प्रकृति की सुरक्षा सही में देशभक्ति, भगवान की भक्ति है। इस बात को हमने समझना चाहिए। आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही हैं इसमें पर्यावरण शुद्ध और स्वच्छ सबसे जरूरी है। इस मौके पर सरपंच सज्जन कुमार, ओम प्रकाश सरसाना, अजमेर चौहान, सुजान सिंह, राजेंद्र फौजी, हरबीर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी