पटरी पर लौटा रोडवेज महकमा, त्योहारी सीजन शुरू होने के चलते बसों के बढ़े फेरे

अनलॉक-2 के साथ ही पहले से ज्यादा छूट प्रशासन की तरफ से मिली है तो वहीं त्योहारी सीजन शुरू होने के कारण सार्वजनिक स्थानों पर भी भीड़ नजर आने लगी है। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसलिए रोडवेज द्वारा बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं तो कुछ रूटों पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जा रही ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 09:38 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 09:38 AM (IST)
पटरी पर लौटा रोडवेज महकमा, त्योहारी सीजन शुरू होने के चलते बसों के बढ़े फेरे
पटरी पर लौटा रोडवेज महकमा, त्योहारी सीजन शुरू होने के चलते बसों के बढ़े फेरे

जागरण संवाददाता, जींद : अनलॉक-2 के साथ ही पहले से ज्यादा छूट प्रशासन की तरफ से मिली है तो वहीं त्योहारी सीजन शुरू होने के कारण सार्वजनिक स्थानों पर भी भीड़ नजर आने लगी है। ऐसे में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसलिए रोडवेज द्वारा बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं तो कुछ रूटों पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जा रही हैं। रोडवेज महकमा पटरी पर लौट चुका है। हर रोज करीब 70 बसें विभिन्न रूटों पर निकल रही हैं।

अनलॉक-1 के साथ जून महीने में रोडवेज बसें चलनी शुरू हुई थी। शुरुआत में बसें नहीं मिली लेकिन उसके बाद यात्रियों की संख्या में इजाफा होने लगा तो बसों की संख्या भी बढ़ने लगी। अब करीब 70 बसें हर रोज पंचकूला, भिवानी, हिसार, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक समेत लोकल रूटों पर चल रही हैं। डिपो की आमदनी भी 4 लाख प्रतिदिन पर जा पहुंची है। हालांकि लॉकडाउन से पहले की तरह सामान्य हालात होने में समय लगेगा लेकिन यात्रियों की सुविधा के अनुसार बसें चल रही हैं और जरूरत पड़ी तो बसों की संख्या बढ़ाने की बात डिपो प्रबंधन द्वारा कही जा रही है।

सुबह और शाम को भी बढ़ाई बसों की संख्या

सुबह और शाम के समय यात्रियों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए डिपो द्वारा दोनों टाइम बसें चलाई जा रही हैं। शुक्रवार से असंध के लिए देर शाम की सर्विस शुरू कर दी गई तो नरवाना, रोहतक, पानीपत के लिए भी 6 से 7 बजे के बीच बसें शुरू की जा रही हैं। इसके अलावा लोकल रूटों पर भी बसें देर शाम को भेजी जा रही हैं।

बसों में ही टिकट की सुविधा शुरू

पहले रोडवेज बसों में सफर के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिग का ऑप्शन था। उसके बाद काउंटर से टिकट दी जाने लगी लेकिन अब बस में ही टिकट देने का आदेश परिचालकों को दिया जा चुका है। लोकल रूटों पर चलने वाली बसों में टिकट परिचालक द्वारा बस में ही दी जा रही है, जबकि पहले ऐसा नहीं था।

प्राइवेट बसें भी हुई ऑनरूट

जींद से नरवाना, बरवाला, हांसी, गोहाना, असंध रूटों पर प्राइवेट बसें शुरू हो चुकी है। इन रूटों पर रोडवेज बसों की संख्या बहुत कम थी, इसलिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। परिवहन विभाग से आदेश के बाद एक चौथाई प्राइवेट बसें रूटों पर भेजी जा रही हैं।

त्योहारी सीजन में बढ़ाई जाएगी बसें : जीएम

त्योहारी सीजन को देखते हुए अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए पहले मुख्यालय से स्वीकृति ली जाएगी, उसके बाद ही बसों की संख्या बढ़ेगी। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आए, यही विभाग का प्रयास है।

chat bot
आपका साथी