अलेवा अनाज मंडी में शुरू हुई धान की खरीद, किसानों को राहत
अलेवा अनाज मंडी में पिछले तीन दिनो से धान की किस्म 1509 की परचेजरों द्वारा खरीद की जा रही है। धान की खरीद शुरू होने से पिछले कई दिनो से अनाज मंडी में फसल बेचने आए किसानों को राहत मिली है।
संवाद सहयोगी, अलेवा: अलेवा अनाज मंडी में पिछले तीन दिनो से धान की किस्म 1509 की परचेजरों द्वारा खरीद की जा रही है। धान की खरीद शुरू होने से पिछले कई दिनो से अनाज मंडी में फसल बेचने आए किसानों को राहत मिली है। परचेजरों द्वारा खरीदी जा रही धान की किस्म 1509 में सोमवार को 100 रुपए प्रति क्विटल तक का उछाल आया है। सोमवार को परचेजरों द्वारा रविवार के 1950 रुपए प्रति क्विटल की बजाय किस्म 1509 की 2050 रुपए तक की खरीद की गई है। मंडी में फसल बेचने आए किसान बलकार, नरेश, जगमाल, दिनेश, कंवरपाल, रामपाल, करता राम व राजा राम ने कहा कि धान की खरीद शुरू न होने से किसान कई दिनो से रात को अनाज मंडी में रहकर अपनी फसल का पहरा देने को विवश थे। मार्किट कमेटी सचिव विकास गुप्ता ने किसानो को अपनी फसल को सुखाकर व साफ करने के बाद बेचने के लिए मंडी में लाने की अपील की है।