पीआर धान, बाजरा की आवक कई गुणा बढ़ी

एमएसपी रेट पर बिक रही फसल से किसान खुश

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:00 AM (IST)
पीआर धान, बाजरा की आवक कई गुणा बढ़ी
पीआर धान, बाजरा की आवक कई गुणा बढ़ी

एमएसपी रेट पर बिक रही फसल से किसान खुश

संवाद सूत्र, उचाना : उचाना में इस बार सरकारी खरीद पर पीआर धान, बाजरा की खरीद पर किसान अपनी फसल को बेच कर खुश हो रहे है। एमएसपी रेट पर किसानों की फसल बिक रही है। इस बार पीआर धान, बाजरा की खरीद कई गुणा बढ़ी है। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज आंकड़ों के हैफेड द्वारा अब तक 20 हजार 928 क्विंटल बाजरा खरीदा है जबकि बीते साल 700 क्विटल बाजरा की सरकारी खरीद पर बिका था। किसानों को 2150 रुपये प्रति क्विंटल का भाव इस बार मिल रहा है। इस साल 57 हजार 207 क्विंटल पीआर तीन एजेंसियों द्वारा खरीदी गई है जबकि बीत साल अब तक 11 हजार 855 क्विंटल ही पीआर खरीदी गई थी।

खरीद में नंबर वन खाद्य आपूर्ति विभाग

यहां पर पीआर धान की खरीद हैफेड, खाद्य आपूर्ति विभाग, एफसीआई द्वारा की जा रही है। 30 हजार 688 क्विंटल की खरीद की खाद्य आपूर्ति विभाग नंबर एक पर है। एफसीआइ 14 हजार 362 क्विंटल खरीद दूसरे नंबर पर तो हैफेड 12 हजार 157 क्विंटल खरीद की तीसरे स्थान पर है। उठान के मामले में खाद्य आपूर्ति विभाग सबसे पीछे है। खरीद में अव्वल होने के बाद उठान में पिछड़ा हुआ है। अब तक 9795 क्विंटल की उठान हुआ है। एफसीआई ने 11 हजार क्विंटल तो हैफेड ने 9241 क्विंटल उठान किया है।

बारदाना की भी कमी तो पेमेंट भी नहीं आई

आढ़तियों ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा खरीदी गई कई दिन पहले पीआर का अब तक बारदाना न आने से किसानों की फसल खुले में है। खरीद के साथ ही बारदाना मिलना चाहिए ताकि किसान फसल का तोल करवा कर वापिस जा चुके। पेमेंट भी अब तक खरीद की नहीं मिल रही है। दा फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन प्रधान वीरेंद्र उचाना ने कहा कि बारदाना, पेमेंट को लेकर डिप्टी सीएम से अगर मिलना पड़ा तो वो मिलेंगे क्योंकि पेमेंट खरीद के बाद न आने से किसान, आढ़ती परेशान है। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा खरीद की पीआर धान का बारदाना न मिलने से किसान, आढ़ती दोनों परेशान है।

नहीं आने देंगे किसी तरह की परेशानी

उठान, बारदाना को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। संबंधित एजेंसी से बात कर जल्द बारदाना दिलवाने के अलावा उठान प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

डा. राजेश कोथ, एसडीएम, उचाना।

chat bot
आपका साथी