भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी जनता : खर्ब

संवाद सूत्र, पिल्लूखेड़ा : भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आकर जनता भाजपा को नकार चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Nov 2018 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 27 Nov 2018 11:17 PM (IST)
भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी जनता : खर्ब
भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी जनता : खर्ब

संवाद सूत्र, पिल्लूखेड़ा : भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आकर जनता भाजपा को नकार चुकी है। भाजपा ने 2014 में चुनाव के समय जो वादे किए थे। उनमें से भाजपा ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। यह बात हलका युवा कांग्रेसी नेता वरुण खर्ब ने कही।

उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना व मिजोरम में चुनाव होने जा रहे हैं। जिनके परिणामों से पता चल जाएगा कि भाजपा कितने पानी में है। इसलिए पांचों राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

chat bot
आपका साथी