उचाना से चुनाव लड़ेगा हमारे परिवार का सदस्य : अभय चौटाला

संवाद सूत्र, उचाना : नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि उचाना हलके के लोगों की मांग है कि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Dec 2018 12:35 AM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 12:35 AM (IST)
उचाना से चुनाव लड़ेगा हमारे परिवार का सदस्य : अभय चौटाला
उचाना से चुनाव लड़ेगा हमारे परिवार का सदस्य : अभय चौटाला

संवाद सूत्र, उचाना : नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि उचाना हलके के लोगों की मांग है कि हमारे परिवार से आने वाले विस चुनाव में कोई सदस्य चुनाव लड़े। हलके के लोगों की इस मांग को निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। विस चुनाव में इनेलो की तरफ से उनके परिवार का सदस्य चुनाव लड़ेगा। वे पीएसी सदस्य डॉ. रामचंद्र जांगड़ा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मेयर का चुनाव इनेलो, बसपा मिलकर लड़ेंगी।

इससे पहले नए बस स्टैंड के पास ब्राह्मण धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि उचाना आने से पहले वह ओमप्रकाश चौटाला से मिलकर आया था। ओमप्रकाश चौटाला को बताया कि एक दिसंबर से कुरूक्षेत्र से जन अधिकार यात्रा शुरू कर रहे है। जिसका उद्देश्य कांग्रेस को सरकार में न आने देना, भाजपा को सत्ता से दूर करना। ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि यह यात्रा जब तक जारी रखनी है जब तक एसवाईएल का पानी हरियाणा को न मिले, बेरोजगारों को रोजगार न मिल जाए। कुछ लोग नहीं चाहते कि हम सत्ता में नजदीक आए। बसपा से गठबंधन के बाद आम आदमी में गठबंधन की सरकार बनने के चर्चे थे। कांग्रेस सरकार ने इनेलो को खत्म करने के लिए ओमप्रकाश चौटाला को षड़यंत्र के तहत जेबीटी अध्यापक भर्ती मामले में जेल के अंदर डाला। कांग्रेस के नेता उस समय लड्डू बांट रहे थे कि इनेलो को संभालने वाला कोई नहीं है।

कार्यकर्ताओं के संगठित होने से आज इनेलो मजबूत है। इस मौके पर रामपाल माजरा, रामफल कुंडू, डॉ. रामचंद्र जांगड़ा, सूबे ¨सह लोहान, जस्सी पेटवाड़, बलराज नगूरां, सत्ता डूमरखां, राज ¨सह मोर, अमरजीत, वकील कर¨सधु, चांदी राम, अनुराग खटकड़, सतीश जैन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी