ओमप्रकाश चौटाला हमसे दूर नहीं, जल्द ही हमारे साथ होंगे : दिग्विजय चौटाला

संवाद सूत्र, नरवाना : पार्टी के कई चुगलखोरों ने पार्टी के साथ-साथ परिवार में भी फूट डालक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 01:56 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 01:56 AM (IST)
ओमप्रकाश चौटाला हमसे दूर नहीं, जल्द ही हमारे साथ होंगे : दिग्विजय चौटाला
ओमप्रकाश चौटाला हमसे दूर नहीं, जल्द ही हमारे साथ होंगे : दिग्विजय चौटाला

संवाद सूत्र, नरवाना : पार्टी के कई चुगलखोरों ने पार्टी के साथ-साथ परिवार में भी फूट डालकर कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय किया है। जल्द ही ऐसे मौका परस्त नेताओं की पहचान कर उनका राजनैतिक करियर खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। यह बात इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने रविवार देर सांय हरियल रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने नौ दिसंबर को जींद में नई पार्टी व नए झंडे के बैनर तले होने वाली रैली में दोगुनी संख्या में जीन्द पहुंचने के लिए न्यौता दिया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि सबसे पहले युवाओं को सही रास्ते पर लाना है, क्योंकि कुछ लोग भटके हुए हैं। आगामी दिनों में इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के समक्ष यह दावा प्रस्तुत किया जाएगा कि असली कार्यकर्ता तो डॉ. अजय ¨सह चौटाला के साथ हैं। ओमप्रकाश चौटाला हमसे दूर नहीं है। जनवरी में जींद में उप चुनाव होने की संभावना है। उससे पार्टी के असली नेता की पहचान भी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चौटाला साहब परीक्षा ले रहे हैं और उनका काम लोगों की ¨चता करना है। नई पार्टी का रंग भी हरा होगा

उन्होंने कहा कि नई पार्टी में हरा रंग भी होगा और सम्मान की प्रतीक पगड़ी भी हरी होगी। इस दौरान लोगों ने सुझाव दिये कि एडहॉक कमेटी बना दी जानी चाहिए, ताकि कार्यकर्ता जी-जान से पार्टी के लिए जुड़ जाएं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी, भारत भूषण गुप्ता, शीशपाल, बिट्टू नैन, सूबे ¨सह बेलरखां, चरणजीत मिर्धा, सुरेश राठी, अनूप सहरावत, देवीदयाल गिल, पवन नैन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी