गुरु द्रोणाचार्य स्कूल में छात्रों को दिलाई नैतिकता की शपथ

गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में जेसीआइ जींद रियासत के सदस्यों ने नैतिकता दिवस मनाया। प्रधान जेसी मनीष सिगला ने बचों को नैतिकता के प्रति जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Feb 2020 06:35 AM (IST) Updated:Wed, 05 Feb 2020 06:35 AM (IST)
गुरु द्रोणाचार्य स्कूल में छात्रों को दिलाई नैतिकता की शपथ
गुरु द्रोणाचार्य स्कूल में छात्रों को दिलाई नैतिकता की शपथ

जागरण संवाददाता, जींद: गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में जेसीआइ जींद रियासत के सदस्यों ने नैतिकता दिवस मनाया। प्रधान जेसी मनीष सिगला ने बच्चों को नैतिकता के प्रति जागरूक किया। स्कूल के सभी छात्रों को नैतिकता की शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद स्कूल में एक समान का स्टॉल लगाया गया। बच्चों को जो निर्देशानुसार सामान लेने के लिए कह कर उन्हें ईमानदारी की शिक्षा दी गई। बच्चों को समझाया गया कि हमें हर कार्य ईमानदारी से करना चाहिए और चोरी व धोखेबाजी से हमेशा दूर रहना चाहिए। इस दौरान ड्राइंग प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। संस्था अध्यक्ष ने बताया कि विद्यार्थी देश का भविष्य है। इनमें नैतिकता का गुण होना आवश्यक है। इस मौके पर प्राचार्या संगीता शर्मा, जेसरिट विग की चेयरपर्सन जेसरिट मिनाक्षी सिगला, श्रुति मित्तल, श्वेता काहनोरिया, श्वेता मित्तल, रोमा सिगला, पूर्व अध्यक्ष ललित आर्य, सचिन काहनोरिया पीयूष मितल व साकेत सिगला उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी