मिढ़ा ने सरकार की नीतियों का लाभ उठाने का किया आह्वान

जागरण संवाददाता, जींद : भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के मार्गदशन में सरकार बेहतर कार्य कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Nov 2018 11:20 PM (IST) Updated:Tue, 27 Nov 2018 11:20 PM (IST)
मिढ़ा ने सरकार की नीतियों का लाभ उठाने का किया आह्वान
मिढ़ा ने सरकार की नीतियों का लाभ उठाने का किया आह्वान

जागरण संवाददाता, जींद : भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल की नीति के अनुरूप किसानों के हित में सरकार ने अनेकों कदम उठाएं है। किसानों की भलाई के साथ व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार ने जो संजीदगी से अपने दायित्व का निर्वहन किया है, उसके नतीजे आज भयमुक्त माहौल के अंदर हर कोई सुख-चैन की सांसें ले रहा हैं। भाजपा नेता मंगलवार को सब्जी मंडी में जनसंपर्क अभियान के तहत आढ़तियों, व्यापारियों तथा किसानों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के चार साल बेमिसाल का बखान करते हुए सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का लाभ उठाने के लिए लोगों से आह्वान किया।

इस मौके पर राजू लखीना, ¨बद्र गुंबर, हरीश जुनेजा, सुशील ¨सगला, सुभाष कत्याल फौजी, अवतार ¨सह, जगत ¨सह सैनी, सरदार तेजेंद्र ¨सह, राजन, आशु, विनोद, गो¨वद वाल्मिकी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी