जेबीएम ग्लोबल स्कूल में हुई मेहंदी प्रतियोगिता

जेबीएम ग्लोबल स्कूल बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के निदेशक प्रियव्रत लाठर ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 06:30 AM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 06:30 AM (IST)
जेबीएम ग्लोबल स्कूल में हुई मेहंदी प्रतियोगिता
जेबीएम ग्लोबल स्कूल में हुई मेहंदी प्रतियोगिता

संवाद सूत्र, जुलाना : जेबीएम ग्लोबल स्कूल बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के निदेशक प्रियव्रत लाठर ने किया। प्रतियोगिता प्राचार्य जेके भोई की देखरेख में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 8वीं कक्षा की चेतना प्रथम, नौवीं कक्षा की साक्षी दूसरे तथा तीसरे स्थान पर आरती तथा अंजली रही। प्रियव्रत ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता छात्राओं में उत्साह का संचार करती हैं। इनमें अवश्य भाग लेना चाहिए। जो बच्चा जीवन में कड़ी मेहनत करेगा उसे सफलता अवश्य मिलेगी। पढ़ाई के दम पर आज विद्यार्थी अपने माता-पिता के साथ-साथ गांव एवं स्कूल का रोशन कर सकता है। जेके भोई ने पोलिथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया और इसकी हानियां भी बताई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वोट के महत्व के बारे में भी बताया गया।

chat bot
आपका साथी