नगूरां में किशोरी की शादी को रुकवाया

संवाद सहयोगी, अलेवा : जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय टीम ने बुधवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Apr 2018 01:14 AM (IST) Updated:Thu, 26 Apr 2018 01:14 AM (IST)
नगूरां में किशोरी की शादी को रुकवाया
नगूरां में किशोरी की शादी को रुकवाया

संवाद सहयोगी, अलेवा : जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय टीम ने बुधवार को नगूरां गांव में एक किशोरी की शादी रुकवाई। शादी का कार्यक्रम घर में आयोजित किया गया था। सूचना मिलते ही सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी रवि लोहान, एएसआइ राजबीर ¨सह, एसपीओ सुरेश कुमार, महिला हेड कांस्टेबल नीलम कुमारी विवाह स्थल पर पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र के श्याक गांव से बारात पहुंचने वाली थी। बारात पहुंचने से पहले ही दुल्हन के परिवार वालों से लड़की का जन्म प्रमाणपत्र मांगा गया, तो पहले जन्म प्रमाणपत्र देने में आनाकानी करने लगे, लेकिन जब कार्रवाई करने की बात कही गई तो जन्म प्रमाणपत्र दिखाया गया। उसमें दुल्हन की उम्र साढ़े 15 वर्ष थी। उसने आठवीं कक्षा पास की हुई है। इससे शादी बारात पहुंचने से पहले ही रुकवा दी गई।

--

पिता करता मजदूरी

दुल्हन के पिता ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है और कम पढ़ा लिखा है। लड़की पढ़ाई में कमजोर है और उसे बाल विवाह निषेध कानून की कोई जानकारी नहीं है। इस पर लड़की पक्ष के लोगों से कहा कि तब तक शादी न करें जब तक लड़की बालिग न हो जाती है। इस पर पिता के लिखित बयान दर्ज कराए गए कि लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी की जाएगी। रवि लोहान ने बताया कि शिकायत मिली थी कि नगूरां गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी करवाई जा रही है। उन्होंने इस अवसर पर परिजनों को छोटी उम्र में शादी करने के नुकसान और कानून की जानकारी देकर समझाया गया।

chat bot
आपका साथी