ढाई घंटे के प्रयास के बावजूद नहीं बच पाई अंग्रेज की जान

बुडायन गांव से शिक्षा भारती स्कूल की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुराने कुएं से ईट निकालने के दौरान सोमवार शाम को मिट्टी गिरने से मखंड गांव के मजदूर अंग्रेज की मौत हो गई। कुएं में काम कर रहे मजदूर पर मिट्टी गिरने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। साथ ही वहां दो जेसीबी और एक एंबुलेंस भी पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jan 2019 12:45 AM (IST) Updated:Wed, 09 Jan 2019 12:45 AM (IST)
ढाई घंटे के प्रयास के बावजूद नहीं बच पाई अंग्रेज की जान
ढाई घंटे के प्रयास के बावजूद नहीं बच पाई अंग्रेज की जान

संवाद सूत्र, उचाना : बुडायन गांव से शिक्षा भारती स्कूल की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुराने कुएं से ईट निकालने के दौरान सोमवार शाम को मिट्टी गिरने से मखंड गांव के मजदूर अंग्रेज की मौत हो गई। कुएं में काम कर रहे मजदूर पर मिट्टी गिरने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। साथ ही वहां दो जेसीबी और एक एंबुलेंस भी पहुंची। अंधेरा होने पर लाइटें जलाकर प्रशासन ने कुएं के पास मिट्टी खोदाई कराई। करीब ढाई घंटे तक प्रशासन के किए गए प्रयास के बाद अंग्रेज को निकाला गया। एंबुलेंस से उसे उचाना के नागरिक अस्पताल में लेकर गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुएं से निकाल रहे थे ईट

बुडायन गांव के खेत में अंग्रेज अपने साथी मजदूरों के साथ कुएं से ईट निकाल रहा था। कुएं में करीब 20 फीट से अधिक गहराई पर अंग्रेज दबा था। कुएं की गहराई अधिक होने से मिट्टी खिसक गई। करीब रात साढ़े आठ बजे के बाद जेसीबी से कुएं के पास खोदाई कर अंग्रेज को निकाला गया। घटना के समय उप मंडल स्तर के सभी अधिकारी गांव में खेत में घटनास्थल पर मौजूद रहे।

परिवार के एक सदस्य को नौकरी और आर्थिक मदद देने की मांग

सरपंच बसाऊराम, कर्म¨सह, अमर लाल, नफे ¨सह आदि ने प्रशासन से अंग्रेज के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ ही आर्थिक मदद की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि परिवार का पालन-पोषण करने वाला अंग्रेज था। उसकी मौत के बाद अब उसके परिवार के सामने पालन-पोषण का संकट हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी