कपिल शर्मा को इंडियन आइडल अवार्ड-2018 से नवाजा

जागरण संवाददाता, जींद : करनाल में अभिनेता रजा मुराद की संस्था प्रतिभा रक्षा सम्मान समिति द्वारा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Feb 2018 12:56 AM (IST) Updated:Fri, 23 Feb 2018 12:56 AM (IST)
कपिल शर्मा को इंडियन आइडल अवार्ड-2018 से नवाजा
कपिल शर्मा को इंडियन आइडल अवार्ड-2018 से नवाजा

जागरण संवाददाता, जींद :

करनाल में अभिनेता रजा मुराद की संस्था प्रतिभा रक्षा सम्मान समिति द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित सम्मान समारोह में पूरे भारत से प्रसिद्ध समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। समारोह में टीवी कलाकार मोनिका कोहली, मिस रॉयल ¨प्रसिस इंडिया विजेता प्रीति वोहरा, डी शर्मा मिस यूनिवर्स एशिया, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बहन वीणा अरोड़ा, मिस व‌र्ल्ड पंजाबन गुरप्रीत कौर ने जींद के युवा समाजसेवी कपिल शर्मा को इंडियन आइडल अवार्ड दिया।

कपिल शर्मा सम्मानित होने वाले लोगों में सबसे कम उम्र के थे और हरियाणा से चुने गए मात्र तीन लोगों में शामिल थे। युवा भाजपा नेता कपिल शर्मा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिला युवा प्रधान, सामाजिक संस्था इन्द्रप्रस्थ सामाजिक और शिक्षण संस्थान हरियाणा के चेयरमैन, चौ. बीरेन्द्र ¨सह छात्र युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंजनी माता सेवा समिति के प्रधान के अलावा अन्य कई संस्थाओं से जुड़े हुए हैं।

chat bot
आपका साथी