जजपा कार्यकर्ताओं ने देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई जयंती

जजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रोहतक रोड स्थित चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर 106वीं जयंती मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Sep 2019 06:40 AM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 06:40 AM (IST)
जजपा कार्यकर्ताओं ने देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई जयंती
जजपा कार्यकर्ताओं ने देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मनाई जयंती

जागरण संवाददाता, जींद : जजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रोहतक रोड स्थित चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर 106वीं जयंती मनाई। इस दौरान जिला प्रधान कृष्ण ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी देवीलाल किसान-मजदूर समेत 36 बिरादरी के मसीहा के तौर पर जाने जाते थे। उन्होंने अपने जीवन काल में सदैव आर्थिक रूप से कमजोर व शोषित वर्ग के हित के लिए लड़ाई लड़ी। इसलिए आज प्रदेश ही नहीं देशभर के आमजन से लेकर राजनेता तक चौधरी देवीलाल की नीतियों की सराहना करते है। इस अवसर पर हलका प्रधान कर्मपाल ढुल, कुलदीप रंधावा, बिजेंद्र रेढू, हरीश अरोड़ा, अशोक गोयल, ओम खोखरी, प्रवीन बैनीवाल, उर्मिला मलिक, सुशीला मलिक, बबली देशवाल, रबिला नंबरदार, जयपाल मलिक, गुरदीप सांगवान, नवनीत मोर, विकास सिहाग, धर्मपाल एक्सईएन, बलबीर राणा, सतपाल, रामफल आर्य, डॉ. सुरेंद्र मलिक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी