जलभराव से अंडरपास बना बना जी का जंजाल

संवाद सूत्र, नरवाना : विकास कार्य से लोगों को सुविधा मिलती है, लेकिन यहां सुविधा लोगों के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Jul 2017 03:00 AM (IST) Updated:Fri, 14 Jul 2017 03:00 AM (IST)
जलभराव से अंडरपास बना बना जी का जंजाल
जलभराव से अंडरपास बना बना जी का जंजाल

संवाद सूत्र, नरवाना : विकास कार्य से लोगों को सुविधा मिलती है, लेकिन यहां सुविधा लोगों के लिए दुविधा बन गई है। हम बात कर रहे हैं गुरथली गांव के पास बनाए गए अंडर पास की। यह अंडर पास थोड़ी-सी बरसात में तालाब का रूप धारण कर लेता है। इससे भाणा ब्राह्मण, गुरुसर, ढूंढवा, कोलेखां, हथो आदि के निवासियों को परेशानी होती है।

अंडर पास में पानी भरने की यह समस्या इसके निर्माण से ही है। पानी भरने से अंडर पास को पार करने के लिए वाहन चालकों को बड़ी जहमत उठानी पड़ती है। कई बार वाहन तो अंडरपास के पानी फंस जाते हैं। तब वाहन चालकों को राहगीरों से धक्का लगवाना पड़ता है। इतना ही नहीं पैदल यात्रियों को अंडर पास पार करने के लिए खेत गुजरना पड़ता है। इससे उन्हें खेत मालिक अपनी फसल खराब होने का उलाहना देते हैं। अंडरपास की इस समस्या से जुडे़ विभिन्न गांवों के लोगों रामपाल, दीनदयाल, मनोहर आदि का कहना है कि रेलवे इस अंडरपास में पानी भरने की समस्या का समाधान करे, नहीं तो इस पुल को तुड़वा ही दे।

chat bot
आपका साथी