राशन उपलब्ध करवाने में जींद ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

जागरण संवाददाता, जींद : सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करवान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Aug 2017 06:21 PM (IST) Updated:Thu, 17 Aug 2017 06:21 PM (IST)
राशन उपलब्ध करवाने में जींद ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान
राशन उपलब्ध करवाने में जींद ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

जागरण संवाददाता, जींद : सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करवाने के मामले में जिला जींद पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस प्रसाद ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश आर्य को प्रशंसा पत्र भेजकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश आर्य ने बताया कि विभाग ने पिछले एक वर्ष के दौरान काफी अच्छा कार्य किया गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को ऑनलाइन किया जा चुका है। लोगों को इस प्रणाली के तहत सहजता से राशन उपलब्ध करवाने में कार्यालय द्वारा बड़ी सफलता हासिल की गई है। अब सभी राशन डिपो में पीओएस मशीनें लगाई जा चुकी है। इन मशीनों के माध्यम से लोगों को राशन प्राप्त करने में काफी आसानी हो रही है।

राशन डिपो पर जिला मुख्यालय से रखी जा रही है निगरानी

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि राशन डिपो पर जिला मुख्यालय से कंप्यूटर के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। यहां एक ऐसा सिस्टम स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से यह पता चल जाता है कि किस राशन डिपो में कितनी खाद्य सामग्री शेष है और कितनी सामग्री का वितरण हो चुका है। यही नहीं इस सिस्टम के माध्यम से खाद्य भंडारों पर भी नजर रखी जा रही है।

chat bot
आपका साथी