जनहित विकास परिषद ने बरसोला में बुजुर्गों को किया सम्मानित

जनहित विकास परिषद हरियाणा ने अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी दिवस पर गांव बरसोला में बुजर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:45 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:45 PM (IST)
जनहित विकास परिषद ने बरसोला में बुजुर्गों को किया सम्मानित
जनहित विकास परिषद ने बरसोला में बुजुर्गों को किया सम्मानित

जासं, जींद: जनहित विकास परिषद हरियाणा ने अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी दिवस पर गांव बरसोला में बुजर्ग सम्मान समारोह का आयोजन किया। गांव असहाय, जरूरतमंद महिला व पुरुषों को कंबल देकर सम्मानित किया गया। संस्था के संयोजक केवल सिंह जुलानी ने बताया कि बुजुर्गों का सम्मान करना हमारा फर्ज है। हमें अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही हम समाज का अभिन्न अंग हैं। हमें अपने बुजुर्गों को मान-सम्मान देकर खुश रखना चाहिए। संस्था के प्रधान प्रदीप बड़ौदी ने बताया कि संस्था द्वारा हर साल सर्दियों में 500 से ज्यादा लोगों को कंबल देकर सम्मानित किया जाता है। स्वयं सहायता समूह की ओर से पूनम रानी ने मंच का संचालन किया।

कार्यक्रम में मंगल सिंह गिल, वीरेंद्र कौशिक, सुरेंद्र कुमार, रणधीर सिंह खटकड़, सुरेश कुमार, निर्मल कुमार आदि सदस्य भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी