खेलते हुए छत से गिरा मासूम, रेफर

प्रेम नगर में एक मासूम खेलते हुये छत से गिर गया। करीबन चार वर्षीय बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Feb 2020 05:45 AM (IST) Updated:Fri, 07 Feb 2020 06:16 AM (IST)
खेलते हुए छत से गिरा मासूम, रेफर
खेलते हुए छत से गिरा मासूम, रेफर

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर

शहर के प्रेम नगर में एक मासूम खेलते हुये छत से गिर गया। करीबन चार वर्षीय बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। परिजन जल्दबाजी में उपचार के लिये सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज किया और गंभीर हालत को देखते हुये चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

जानकारी अनुसार प्रेम नगर में बच्चे की मां पास में ही सब्जी काट रही थी और चार वर्षीय देव छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते हुये बच्चा छत से नीचे गिर गया। जमीन पर गिरने से बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे के बाद बच्चे की मां घबरा गई और इसके बाद मोहल्ला इकट्ठा हो गया। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से उपचार के लिये सिविल अस्पताल में लाया गया। ज्यादा चोटें लगने के कारण बच्चा कुछ भी नहीं बोल रहा।

chat bot
आपका साथी