फिरौती और हत्याओं की घटनाएं बढ़ रहीं, मूकदर्शक बनी पुलिस: गोयल

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने सफीदों के शराब ठेकेदार गौरव अग्रवाल की जघन्य हत्या पर गहरा रोष प्रकट करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 06:16 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 06:16 PM (IST)
फिरौती और हत्याओं की घटनाएं बढ़ रहीं, मूकदर्शक बनी पुलिस: गोयल
फिरौती और हत्याओं की घटनाएं बढ़ रहीं, मूकदर्शक बनी पुलिस: गोयल

जागरण संवाददाता, जींद: अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने सफीदों के शराब ठेकेदार गौरव अग्रवाल की जघन्य हत्या पर गहरा रोष प्रकट करते हुए पुलिस पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आखिर जींद जिले की पुलिस कर क्या रही है? गोयल ने एसपी से लगातार बढ़ रही हत्या जैसी संगीन घटनाओं पर संबंधित थाने के थाना अध्यक्ष की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की मांग भी की है।

इस अवसर पर सावर गर्ग, रामधन जैन, रिकू, सोनू जैन, गोपाल जिदल, मनीष गर्ग, पवन बंसल, सुभाष गर्ग, डीसी बंसल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गोयल का कहना है कि कहीं चोरी और लूटपाट की घटनाएं घट रही हैं तो कही फिरौती और हत्या की। जींद में अपराध लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जींद पुलिस मूकदर्शक बन बैठी है। गोयल ने जीन्द के एसपी से यह मांग की है कि गौरव अग्रवाल के हत्यारों को जल्द पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि गौरव अग्रवाल के हत्यारों को जल्द नहीं पकड़ा गया तो अग्रवाल समाज आंदोलन करने पर मजबूर होगा। गोयल ने जीन्द के एसपी से यह मांग भी की है कि हत्या जैसी संगीन घटनाओं पर संबंधित थाने के थाना अध्यक्ष की जिम्मेवारी सुनिश्चित की जाए। यदि थाना अध्यक्ष अपने थाने के क्षेत्र में लोगों को सुरक्षा उपलब्ध नहीं करवा सकता तो ऐसी घटनाओं पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी