विधायक सुभाष गांगोली की माता के निधन पर शोक जताने पहुंचे हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को गांव गांगोली में विधायक सुभाष देशवाल के निवास पर उनकी माता के निधन पर शोक जताने पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Dec 2019 07:50 AM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 07:50 AM (IST)
विधायक सुभाष गांगोली की माता के निधन पर शोक जताने पहुंचे हुड्डा
विधायक सुभाष गांगोली की माता के निधन पर शोक जताने पहुंचे हुड्डा

संवाद सूत्र, पिल्लूखेड़ा : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को गांव गांगोली में विधायक सुभाष देशवाल के निवास पर उनकी माता के निधन पर शोक जताने पहुंचे। 18 दिसंबर को सुभाष गांगोली की माता सोना देवी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ कई कांग्रेस नेता तथा गणमान्य लोगों ने विधायक देशवाल व उनके परिजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर पूर्व विधायक जसबीर देशवाल, प्रदीप सांगवान, विधायक जगबीर मलिक, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान व गांव गांगोली के सरपंच बलबीर देशवाल, धर्मेंद्र ढुल, दिनेश धड़ौली, विक्रम कुंडू, विजेंद्र ढाठरथ, संसार देशवाल, वरुण खर्ब, अरुण खर्ब, कर्मपाल शास्त्री, रमेश सिगरोहा जामनी, रामफल कुंडू, मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी