हितेश गर्ग बने जेसीआइ जींद सेंट्रल के अध्यक्ष

जींद सेंट्रल जेसीज के पद स्थापना कार्यक्रम में विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने मुख्यातिथि अंबाला से जेसी अंकुश गुप्ता ने मुख्य वक्ता जेसी प्रशांत सिगला पूर्व मंडल अध्यक्ष ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Dec 2019 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 31 Dec 2019 06:18 AM (IST)
हितेश गर्ग बने जेसीआइ जींद सेंट्रल के अध्यक्ष
हितेश गर्ग बने जेसीआइ जींद सेंट्रल के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, जींद : जींद सेंट्रल जेसीज के पद स्थापना कार्यक्रम में विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने मुख्यातिथि, अंबाला से जेसी अंकुश गुप्ता ने मुख्य वक्ता, जेसी प्रशांत सिगला पूर्व मंडल अध्यक्ष ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। पद स्थापना अधिकारी जेसी देवेंद्र गोयल मंडल अध्यक्ष, जेसी अतुल जैन मंडल उपाध्यक्ष ने बतौर अतिथि कार्यक्रम में भाग लिया। वर्ष 2019 के अध्यक्ष जेसी राकेश सिगला ने बताया कि भारतीय जेसीज मंडल 10 के अधिकारी एवं कार्यक्रम के पद स्थापना अधिकारी जेसी देवेंद्र गोयल ने जेसी हितेश गर्ग को अगले वष्र के लिए प्रधान पद की शपथ दिलवाई। मंडल उपाध्यक्ष जेसी अतुल जैन ने संस्था के 4 नए सदस्यों जेसी जेसी मनीष सिगला, जेसी नितिन गोयल, जेसी दिनेश सैनी, जेसी सुशील मित्तल, जेसी पंकज जिदल, जेसी जितेंद्र गर्ग, जेसी सुनील गोयल, जेसी विजय मोर को शपथ दिलवाई। जेसरिट रितु सिघल को महिला विग की प्रधान की व जेसी आयुष सिगला को जुनियर विग की शपथ दिलवाई।

chat bot
आपका साथी